ग्राम पंचायत बाघपुर

खंड बेरी - ज़िला झज्जर

श्री प्रशांत कादयान जी

ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि

गांव बाघपुर के समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत की ओर से ब्लॉक समिति के माननीय चेयरमैन प्रतिनिधि श्री प्रशांत जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। आपके नेतृत्व एवं प्रयासों से हमारे गांव में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य संपन्न हुए हैं, जिनमें सरकारी स्कूल, छोटूराम चौपाल तथा स्कूल के पास वाली चौपाल में रंग-रोगन का कार्य कराया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल ग्राउंड में टीन शेड, जोहड़ पर टीन शेड तथा बाढ़ के पानी की निकासी हेतु पाइपलाइन डलवाई गई। ये सभी कार्य गांव के विकास और सुविधा को बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुए हैं। आपका यह योगदान वास्तव में सराहनीय और प्रेरणादायक है। गांव बाघपुर के सभी निवासी आपके इस सहयोग के लिए दिल से आभारी हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी आपका मार्गदर्शन एवं सहयोग हमें इसी प्रकार मिलता रहेगा। पुनः आपके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।



← वापस जाएं